खेत में Amrapali को पीछे से अपनी बाहों में जकड़कर रंग लगाते दिखें Nirahua, नजारा देख दर्शकों में मचा बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। होली 2024 का त्यौहार (Bhojpuri hit Holi Songs) बहुत ही नजदीक आ गया है। इंटरनेट पर होली पर आधारित गाने लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। इस साल पूरे देश में 25 मार्च को बड़े ही धूम – धाम के साथ रंगों का त्यौहार यानी होली मनाई जाएगी, जिसको लेकर चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं।

इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते और होली की बधाईयां भी देते हैं। होली के सॉन्ग बजते ही लोग झूमना भी शुरू कर देते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua Holi Song) के होली सॉन्ग पर उनके फैंस ना झूमे ऐसा हो ही नहीं सकता है। दिनेश लाल निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का होली रोमांस 

निरहुआ के फैंस आपको देश के हर कोने में देखने को मिल जायेंगे। निरहुआ के चाहने वालों को उनके गानों को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच निरहुआ के गाने ने धमाल मचा दिया है, जो कि यूट्यूब पर काफी ही तेजी से इस समय वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

‘भईया के साली घर वाली हमार बन जा’ गाना हुआ वायरल 

भोजपुरी होली सॉन्ग ‘भईया के साली घर वाली हमार बन जा’ ( Bhaiya Ke Saali Gharwali Hamar Banja) इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों खेत में एक दूजे को रंग लगाने के साथ ही रोमांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को पीछे से अपनी बाहों में जकड़कर उन्हें प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, एक्ट्रेस निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि गाने को प्रियंका सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है और गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, वहीं गाने को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।

इस गाने को Nirahua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने 21,396,269 से अधिक बार देखा जा चुका है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App