नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और यूट्यूब क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह का गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देता है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी जगत के कई भोजपुरी एक्टर्स संग काम किया है। हालांकि, अक्षरा सिंह की जोड़ी को पवन सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, मगर ये अब जोड़ी एक साथ नजर नहीं आती है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रहा विवाद हर किसी को पता है।
निरहुआ और अक्षरा सिंह का रोमांस वीडियो
लेकिन, अक्षरा सिंह की जोड़ी को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह और निरहुआ जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और अक्षरा सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
अक्षरा सिंह और निरहुआ पर फिल्माया गया गाना ”देखल करी कम जी’ (Dekhal Kari Kam Ji) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों अपने रोमांस से इंटरनेट का तापमान बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षरा और निरहुआ की जबरदस्त केमिस्ट्री
आपको बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल ‘निरहुआ’ और प्रियंका सिंह ने भी गाया है। गाने को अब तक 6,272,210 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ के इस वीडियो को SRK Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह साड़ी में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों आधी रात में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह और निरहुआ को ताबड़तोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।अक्षरा सिंह और निरहुआ जब – जब एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो धमाल मच जाता है।