Nirahua -Amrapali Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जब – जब फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर खलबली मच जाती है। इस जोड़ी का हर गाना, हर फिल्म उनके चाहने वालों को खूब पसंद आता है।
दोनों की जोड़ी भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में इतनी हिट है कि इनके गाने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देता है। इसी बीच इस जोड़ी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाना ‘निरहुआ के चक्कर में’ (Nirahua Ke Chakkar Mein) वायरल हो रहा है।
निरहुआ-आम्रपाली का ये गाना ‘निरहुआ के चक्कर में’ दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग को अभी तक 51,08,754 से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गाने में दिख रहा है कि निरहुआ किस तरह आम्रपाली दुबे को रिझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इस गाने में आम्रपाली का बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वहीं गाने में इन दोनों का डांस और रोमांस लोगों को खूब भा रहा है।
आपको बता दें कि इस गाने को ओम झा ने गाया है। गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं।भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को Bhojpuri HD Film नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।