Nirahua – Amrapali Romance Video: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री (Bhojpuri cinema) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ की जोड़ी को सबसे ज्यादा भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ पसंद किया जाता है। जब भी ये जोडिन एक साथ नजर आती है, तो हंगामा मचना तय होता है। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
इस समय सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो गाना गदर मचाए हुए है। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
आम्रपाली दुबे बंद कमरे में निरहुआ को रिझाते हुए दिखाई दे रही हैं। भोजपुरी गाना ‘दुनिया जाए चाहे भाड़ में’ (Duniya Chahe bhaad mei) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा सर्च किया जा रहा है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। दरअसल, इन दोनों स्टार का ये पुराना गाना है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म आशिक आवारा (Aashiq Awara) का है, जो इस समय इंटरनेट पर सनसनी मचाये हुए है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे कुटिया में एक खटिया पर लेटकर निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘दुनिया जाए चाहे भाड़ में’ आम्रपाली दुबे ने स्काई कलर का सूट पहना हुआ है। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=TMTww7dmh4E&pp=ygUVYmhvanB1cmkgcm9tYXRpYyBzb25n
इस गाने को कल्पना और निरहुआ ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने को म्यूजिक Rajesh-Rajneesh ने दिया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं। वीडियो को Bhojpuri HD Film नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 2,14,21,363 से अधिक बार देखा जा चुका है।