Nirahua – Amrapali Dubey Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहु्आ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी दर्शकों को कुछ ज्यादा ही पसंद आती है। भोजपुरी इंडस्ट्री को निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने अलग ही पहचान दिलाई है। निरहुआ और आम्रपाली अपने रोमांस वीडियो से भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करते हैं। निरहुआ की फिल्म रोमांस, कॉमेडी और एक्शन सबकुछ एक साथ देखने को मिल जाता है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली पत्नी या गर्लफ्रेंड की भी भूमिका निभाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘बमकल जवनियाँ’ जमकर वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ रिक्शा चला रहे होते हैं।
तभी आम्रपाली लिफ्ट मांगते हुए निरहुआ के पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद निरहुआ झट से रिक्शा चलाते हुए आम्रपाली को किस कर देते हैं। दोनों बीच सड़क ही खूब प्यार करना शरू कर देते हैं। इस गाने को Dinesh Lal Yadav “Nirahua” ने ही आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Shashi Ranjan Dwivedi ने लिखा है और म्यूजिक दिया है Om Jha ने। गाने को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 28,467 से अधिक बार देखा जा चुका है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि हर दिन निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई ना कोई गाना सोशल मीडिया के गलियारों पर छाता नजर आता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी जगत को अभी तक कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्टी की बड़ी हस्तियों में शुमार हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली अपने इंस्टाग्राम पर खुद से जुडी कुछ न कुछ शेयर करती ही रहती हैं। कभी किसी फिल्म का पोस्टर तो कभी खुद की तस्वीरें। लोग तो इस जोड़ी को असल जिंदगी में भी देखना पसंद करते हैं।