नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
जब भी बड़े पर्दे पर निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा देती है।
निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में दी हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (Aai Milan Ki Raat) का एक गाना ‘गिरादअ परदा’ (Girada Parda) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स आधी रात को एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने रोमांस से निरहुआ और आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है।
भोजपुरी सॉन्ग ‘मन बड़ा करताs’ गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इस गाने में देखते हुए ही बन रही है। इनका यह गाना एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद भी किया जा रहा है।
गाने में आम्रपाली का साड़ी अवतार देखते हुए ही बन रहा है। आपको बताते चले कि गाना ‘मन बड़ा करताs’को दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने अपनी सुनहरी आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक दिया है ओम झा ने।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माये गए इस गाने को Bhojpuri Cinema Sangeet नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान अहम भूमिका में नजर आये हैं।
इस गाने को एकदम देसी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने से नजर हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। निरहुआ और आम्रपाली की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहते हैं, दोनों की तगड़ी फैन फॉलोविंग है।