Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के गाने को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। निरहुआ ने अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी, निधि झा सहित कई एक्ट्रेस संग काम किया है। मगर निरहुआ की जोड़ी को आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक साथ मिलकर भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें Nirahua Hindustani, Nirahua Rickshawala 2,Lallu Ki Laila, Patna Se Pakistan और Nirahua Chalal London सहित कई फिल्म शामिल हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली पर का भोजपुरी गाना ‘बेतौवा तोहार गोर होई हो’ (Betauwa Tohar Gor Hoyee Ho’) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने की शुरुआत में आम्रपाली एक्टर निरहुआ को अपनी हॉट अदाओं से रिझाती हुईं नजर आ रही हैं।
आम्रपाली की खूबसूरती देख निरहुआ भी पिछल जाते हैं। वीडियो को YouTube पर 22,467,053 बार देखा गया है और इसे हजारों लाइक और कमेंट मिले हैं। गाने को खुद निरहुआ ने कल्पना सिंह के साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल Aazad Singh ने लिखें हैं और म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म BORDER का है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा, विजय लाल यादव, विशाल सिंह, अविनाश द्विवेदी, अंशुमन राजपूत, मनोज टाइगर, काजल यादव, अनन्या मिश्रा, ऋचा दीक्षित, किरण यादव अहम भूमिका में नजर आये हैं।