Nirahua – Amrapali Romance Video: दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जिन्हें “निरहुआ” के नाम से जाना जाता है, उन्हें आज किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ के गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लोग निरहुआ की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ कई लोकप्रिय भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी और सिंगिंग के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। वे एक सफल फिल्म स्टार हैं। वहीं, दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी एक जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। निरहुआ और आम्रपाली दोनों ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है।
दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है। निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन वायरल होते ही रहते हैं। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बॉर्डर’ और कई अन्य फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। यहीं कारण है कि निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते ही रहते हैं।
इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘अंजोर करे इंडिया में’ (Anjor Kare India Mein) एक बार फिर इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘जय वीरू’ (JAI VEERU) का है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा सलीम फेकू और निशा सिंह भी नजर आ रही हैं। मगर, गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली ने अपनी हॉट केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।
गाने में आम्रपाली दुबे पर्पल कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से निगाहे हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को खूब प्यार करते हुए दिख रहे हैं।
गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सॉन्ग को अब तक 2. 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को Rini Chandra, Alok Singh, Priyanka Singh और Dhananjay Mishra ने एक साथ मिलकर गाया है।