Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’, Akshara Singh Song: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जिनको निरहुआ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी जगत में एक अलग ही पहचान बना ली है। निरहुआ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा तो स्टारडम हासिल किया ही है और इस समय राजनीती की दुनिया में भी डंका बजाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद (BJP MP Dinesh Lal Nirahua) के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। निरहुआ के गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उनके कई गानों ने करोड़ों व्यूज हासिल किए हैं।
इसी बीच निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया रोमांस वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। निरहुआ का नया गाना राती के डेढ़ बजे (Raati Ke Dedh Baje) इस समय लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ के इस वीडियो को SRK म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने में निरहुआ अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
‘रात डे़ढ़ बजे’ गाने को प्रियंका सिंह (Bhojpuri Singer Priyanka Singh) और निरहुआ ने गाया है। इस गाने को निरहुआ और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। वीडियो में अभिनेता प्यार में आने वाली मुश्किलों के बारे में बता रहे हैं। निरहुआ कहते हैं वे बड़े गजब झमेला में पड़ गए…दादा ये कैसी दलदल में पड़ गईनी…अजी आओ बिहारी बचालो… गाने में अक्षरा सिंह निरहुआ संग लव मेकिंग सीन क्रिएट करते दिखती हैं। निरहुआ और अक्षरा सिंह का यह नया गाना रोमांस से भरपूर है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। राती के डेढ़ बजे गाना भोजपुरी फिल्म ‘JAAN LEBU KA’ का है। इस गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है, जबकि लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।