Nirahua – Akshara Singh Song: भोजपुरी की खूसबूरत, बोल्ड और दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (akshara singh) के फैंस लाखों में है। अक्षरा सिंह के चाहने वालों को हमेशा इनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और अक्षरा सिंह की भी जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब अक्षरा सिंह अपनी ज्यादातर फिल्में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ करना पसंद करती थी।
क्योंकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को आज से 6 साल पहले खूब पसंद किया जाता था। लेकिन आज आलम ऐसा है कि ये दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं, दोनों आज के समय में एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
इसी बीच निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक पुराना गाना ‘ ‘मन बा त लेला मजा’ (Man Ba Ta Le La Maja) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘दिलेर’ का है। गाने में अक्षरा सिंह रेड और ब्लू कलर की साड़ी में बेहद ही खूसबूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने को निरहुआ और इंदू सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सॉन्ग को खबर लिखें जाने तक 11,763,019 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। दोनों किसी पार्क में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी कातिलाना अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ जबरदस्ती एक्ट्रेस को खुलेआम किस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह इस गाने में केवल साड़ी में ही नजर आती हैं।