Nirahua – Aamrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों की सिजलिंग अदाएं लोगों को मदहोश कर देती है। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए कोई न कोई नया रील वीडियो शेयर करती ही रहती हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे ने एक्टर दिनेश लाल यादव के साथ एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस निरहुआ के साथ जमकर रोमांस कर रही हैं।
निरहुआ की आखों में खोई आम्रपाली दुबे
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। निरहुआ और आम्रपाली का ये नया वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों नजरियां नजरियां सॉन्ग पर एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों लंदन में किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा – Kalakand 🥰♥️🥀 Najariya Najariya se… एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – आप दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी है, किसी की नजर ना लगे। एक अन्य ने लिखा – आप दोनों को साथ मे देख कर बहुत खुशी होती है मुझे। एक दूसरे ने लिखा – अपनी वाइफ को छोड़कर दिन रात आम्रपाली के साथ क्या करते हो?
मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया गया है कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स ने इस बारे में कभी कुछ खुलकर नहीं कहा है। निरहुआ और आम्रपाली का कहना है कि वो दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। निरहुआ तो पहले से शादीशुदा हैं, जबकि आम्रपाली अबतक सिंगल हैं।