Dinesh Lal Yadav Nirahua – Aamrapali Dubey Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के रोमांस वीडियो इनके चाहने वाले को खूब पसंद आते हैं। इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ और आम्रपाली ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के सॉन्ग रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। यहीं नहीं इनके पुराने गाने भी यूट्यूब पर वायरल होते ही रहते हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ (Nirahua Hindustani 2) का गाना ‘नशा में चढ़ल बा आंखिया’ (nasha me chadhal ba aankhiyan) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इस वीडियो के वीडियो निरहुआ और आम्रपाली जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका रोमांस देख आपके भी पसीने छूट जायेंगे। यह गाना यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। गाना ‘नशा में चढ़ल बा आंखिया’ में आम्रपाली ब्लैक हॉट आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना काफी रोमांटिक है, जिसमें ये दोनों बंद कमरे में जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
इस गाने को प्रियंका सिंह और मधुकर आनंद ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखें हैं और इसका संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।