Nirahua – Aamrapali Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर, बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का भोजपुरी गाना ”दीवानी भईल नगमा निरहुआ के प्यार में’ (Deewani Bhaili Nagma Nirahua Ke Pyar Mein) एक बार फिर से इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। निरहुआ का ये गाना फिल्म ‘बॉर्डर’ का है।
फिल्म में एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त डोज आपको देखने को मिलेगा। निरहुआ की हीरोइन बनी आम्रपाली फिल्म में नगमा की भूमिका में नजर आई हैं। निरहुआ एक फौजी के किरदार में निरहुआ काफी जंच रहे हैं।
निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘दीवानी भईल नगमा निरहुआ के प्यार में’ को लोगों द्वारा बार – बार सर्च किया जा रहा है। गाने में जैसा की आप देख सकते हैं निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को गुलाब का फूल देते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली भी काफी खुश नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली की गोद में सोते हुए तो कभी मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
निरहुआ के इस गाने को Nirahua Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को Khesari Lal Yadav ने आवाज दी है, जबकि म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है और गाने के बोल Aazad Singh ने लिखें हैं।
फिल्म बॉर्डर में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव। शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा, विजय लाल यादव, विशाल सिंह, अविनाश द्विवेदी, अंशुमन राजपूत, मनोज टाइगर, काजल यादव, अनन्या मिश्रा, ऋचा दीक्षित, किरण यादव अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।