नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी शानदार अदाकारा के रूप में जानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं और खूब नाम कमा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास(Nick Jonas) के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया था। आज वह अपने पति निक जोनास(Nick Jonas) के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती पावर कपल के रूप में होती है।
दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा दोनों को ऑन कैमरा कई बार एक दूसरे के लिए प्यार लुटाते हुए देखा जा चुका है। गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास शादी की तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
लेकिन क्या आपको पता है जब पहली बार निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को देखा था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 7 साल ही थी। गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म को काफी प्रमोट भी कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी जिंदगी से जुड़े हुए राज भी खोल रही है।
आपको बता दें कि प्रियंका की फिल्म लव अगेन में उनके पति ने कैमियो रोल किया है। इस दौरान एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति निक ने उन्हें पहली बार वर्ष 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट के दौरान देखा था। उस समय उनकी उम्र 7 साल थी। इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह उस समय में करीब 18 साल की थी और लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
मैं एक ऐसी लड़की थी जिसे उस समय यह पता नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी होने के बाद मेरी सास ने मुझे बताया कि मुझे याद है कि मैंने तुम्हें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते हुए देखा था। उनकी बात को सुनने के बाद मैंने कहा कि वर्ष 2000 में मैं लंदन में थी और आप लोग टेक्सास में रहते थे। सासु मां कहती है कि मुझे अच्छी तरह से याद है वह नवंबर का महीना था और उस समय निक सिर्फ 7 साल का था।