नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) जब भी स्क्रीन पर आती हैं, तो बवाल मचा देती हैं। एक्ट्रेस अंजना सिंह की एक्टिंग को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अंजना सिंह ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
अंजना सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अंजना सिंह की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
निरहुआ और अंजना सिंह हुए रोमांटिक
इसी बीच अंजना सिंह और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का एक बेहद रोमांटिक गाना है ‘डाल दिहनी’ (Daal Dihani Song) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लोगों को मदहोश करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत और हसीन नजर आ रही हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हथकड़ी’ का यह गाना दर्शकों को कड़ाके की सर्दी में दीवाना बनाता हुआ नजर आ रहा है।
मिले 11.29 मिलियन से अधिक व्यूज
आप अंजना सिंह और निरहुआ के इस रोमांस वीडियो को ‘वेब म्यूजिक चैनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जिसे खबर लिखे जाने तक 11.29 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। भोजपुरी सॉन्ग ‘डाल दिहनी’ को दिनेश लाल यादव निरहुआ और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है।
अंजना सिंह गाने की शुरुआत में किचन में काम कर रही होती हैं, तभी निरहुआ वहां आकर रोमांस के लिए तंग करने लग जाते हैं। एक्ट्रेस अंजना सिंह एक्टर निरहुआ से अपने पीछा छुड़ाने की कोशिश करती हैं।
निरहुआ करने लगे रोमांस की जिद
लेकिन, निरहुआ रोमांस के लिए जिद करने लग जाते हैं। गाने में अंजना सिंह पीली साड़ी में किचन में खाना पका रही हैं, उसी समय निरहुआ आते हैं और उन्हें बांहों में पकड़कर रोमांस करने लग जाते हैं।
वीडियो देख मचल जायेगा मन
अंजना सिंह के बार – बार मना करने के बाद निरहुआ एक्ट्रेस को जबरदस्ती गोद में उठाकर सोफे पर लाकर बैठा देते हैं। गाने में दोनों स्टार्स के बीच कई बोल्ड सीन भी शूट किये गए हैं, जिसे देख आपका भी मन मचल जायेगा। फिल्म में खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अंजना सिंह अहम भूमिका में नजर आये हैं।