New Haryanvi Song Muder Case: सोशल मीडिया पर आजकल हरियाणवी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। हरियाणवी गानों का क्रेज पहले से काफी बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर अक्सर हरियाणवी गाने पर डांस से जुड़े हॉट वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। जहां आये दिन इंटरनेट पर सुनीता बेबी, सपना चौधरी, कोमल चौधरी और मुस्कान बेबी के हॉट डंके वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और हरियाणवी गाना ‘Muder Case’ वायरल हो रहा है।
गाने के वीडियो में दिल्ली में होने वाले खौफनाक और खतरनाक मर्डर केस के बारे में दिखाया गया है। गाने के माध्यम ये बताने की कोशिश की जा रही है कि दिल्ली में करके कांड छोरा सरेआम घूमे हरियाणा में। इस गाने में कुलवंत गिरी, आधिकारिक प्रधान, स्काई राव और हनी चौहान अहम किरदार में नजर आये हैं।
हरियाणवी गाना मर्डर केस ‘ को कुलवंत गिरी (Kulwant Giri ) और आशु ट्विंकल (Ashu Twinkle) ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल Kulwant Giri और Aadi Bagla ने दिए हैं। गाने को म्यूजिक Kulwant Giri ने दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=4WC8CBdZWck
गाना ‘Muder Case’ को Viral Studios नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, इस गाने को महज 9 घंटे में 22,177 से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि 683 लोग द्वारा लाइक भी किया जा चुका है। गाने को आज यानि 25 अप्रैल 2023 को ही रिलीज किया गया है।
गाने के निर्देशक रिक्की यादव जी हैं, जबकि कैमरे का डायरेक्शन तेजी मान ने दिया है। प्रमोशन रिंकू एस जांगड़ा ने किया है और प्रोडक्शन सनी फिल्म्स ने। इसके अलावा मेकअप गैविन ने और कोरियोग्राफर आरके बबलू ने। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।