नई दिल्ली : फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय दुबई में समय बीता रही हैं। एयरपोर्ट लुक्स से लेकर रेड कार्पेट फिट तक उनका हर एक लुक वायरल हो रहा हैं। मौनी रॉय अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी तस्वीरों से अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की हैं। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की टू पीस बिकिनी पहनकर हॉट पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने गॉगल भी पहना हुआ है। इसके साथ ही उनके हाथ में एक वाइन का ग्लास भी है।
आपको बता दें कि मौनी रॉय की इन तस्वीरों में उनका स्लिम और टोंड फिगर भी साफ़ देखा जा सकता हैं। मौनी रॉय ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। ‘समुद्र से मैं।’ उनकी ये तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो गई है। उनकी इन तस्वीरों को एक घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे जिनकी संख्या जारी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस की इन तस्वीर पर 16 सौ से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। उनके कई फैंस ने तस्वीरों पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। कई लोगों ने इस पर नाइस, अमेजिंग, हॉट और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट भी पोस्ट किये हैं।
View this post on Instagram
मौनी रॉय वर्क फ्रंट
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अंतिम बार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्नास्त्र’ में देखा गया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वह एक विलेन के किरदार में देखीं गई थी। इसके साथ ही मौनी रॉय ने टेलीविजन के कई शोज में भी अभिनय किया है। वह नागिन के रूप में टीवी में नज़र आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं।