Monalisa – Pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी तस्वीरों से हमेशा सोशल मीडिया पर आग लगा देती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के चाहने वाले लाखों की संख्या में हैं। मोनालिसा ने भले ही इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बनाई हुई है, लेकिन मोनालिसा के भोजपुरी गाने को आज भी खूब सर्च किया जाता है।
इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में मोनालिसा भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह संग खूब रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘Aaba Na Kail Jaav’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
गाने में मोनालिसा स्टेज पर पवन सिंह संग खूब रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में मोनालिसा ब्लैक आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह और मोनालिसा का ये गाना फिल्म Jung का है। इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 3,67,757 से अधिक बार देखा जा चुका है।
फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, मोहन राठौर, अविनाश दुबे, प्रेरणा श्रीवास्तव अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। आपको बता दें कि इस गाने को Pawan singh और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Vinay Bihari और Shyam Dehati ने लिखा है।
गाने को म्यूजिक Lal Singh ने दिया है। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा और पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। पवन सिंह ने सभी एक्ट्रेस के साथ लगभग काम किया है। वैसे पवन सिंह की जोड़ी को इस समय पर अक्षरा सिंह के साथ खूब पसंद किया जाता था।