Monalisa – Nirahua Bold Dance Video: अपनी अदाओं से भोजपुरी जगत में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते मोनालिसा खूब सुर्खियां में भी रहती है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक है। इन दोनों ने कई फिल्मों और गानों में एक साथ काम किया है, जो दर्शकों की पसंद बने हुए है।
दोनों के गाने आज भी यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों दोनों स्टार्स का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा और निरहुआ का ये गाना ‘ऐ हो पिया गरवा लगवा ना’ है।
https://www.youtube.com/watch?v=PW4yyRQdBG8&pp=ygUaWWUgSG8gUGl5YSBHYXJ2YSBMYWdhYXYgTmE%3D
जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है क्योंकि इस गाने में मोनालिसा और निरहुआ की केमेस्ट्री देखने लायक बनती है। इस वीडियो में मोनालिसा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहने अपनी मदहोश अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाती हुई नजर आ रही हैं।
मोनालिसा की हॉट फिगर को देख निरहुआ भी उन पर फिदा होते दिखाई दे रहे हैं। बात करें गाने की तो इस गाने को कल्पना और मनोज मिश्रा ने गाया है। इनके फैंस भी ये भोजपुरी सॉन्ग सुनकर इस गाने को गुनगुनाएं जा रहे हैं। आप इस वीडियो को T-Series Hamar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस पर 42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लाइक्स और कॉमेंट्स की भी बौछार हुए जा रही है।
भले ही आजकल मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में पहले की तरह इतनी एक्टिव नहीं हैं लेकिन फिर भी उनके पुराने फिल्मों के गाने (Bhojpuri Filmi Songs) आज भी लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।