नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की गिनती आज बड़ी इंडस्टी की बड़ी अभिनेत्रियों में की जाती है। मोनालिसा को आज के समय में किसी परिचय की भी जरुरत नहीं है। मोनालिसा को सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव देखा जाता है।
एक्ट्रेस अपने चाहने वालों को कभी भी निराश नहीं करती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट फोटोज और वीडियो की बारिश करती रहती हैं। आये दिन मोनालिसा के नए-नए सिजलिंग लुक्स देखने को मिल जाते हैं।
मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। इसी कड़ी में मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पावर कपल दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
हालांकि, इस वीडियो में एक ट्विस्ट भी है, निरहुआ और मोनालिसा के बीच आम्रपाली खलल डालती हुईं भी नजर आ रही हैं। वीडियो में निरहुआ का बहुत ही बुरा हाल देखने को मिल रहा है। निरहुआ इधर से उधर दौडते हुए दिख रहे हैं।
अरे दौड़ना तो पड़ेगा ही क्योंकि , दिनेश लाल यादव एक साथ दो पत्नियों का मजा भी तो उठा रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां किस सॉन्ग की बात कर रहे हैं?
जी हां हम बात कर रहे हैं निरहुआ आम्रपाली दुबे और मोनालिसा पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘डबल ड्यूटी करे के पड़ी’ (Double Duty Kare Ke Padi) के बारे में, जो कड़ाके की सर्दियों में एक बार फिर से दर्शकों द्वारा सर्च किया जाने लगा है।
इस गाने में निरहुआ मोनालिसा और आम्रपाली दुबे के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं। गाने में मोनालिसा और आम्रपाली अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने में गजब का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। इस गाने को कितनी बार भी क्यों ना सुन लें, लेकिन मन नहीं भरता है। ये गाना निरहुआ की फिल्म ‘Raja Babu’ का है।
गाने में मोनालिसा और निरहुआ की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। मोनालिसा गाने में हद से ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं, जबकि आम्रपाली भी अपनी खूबसूरती से मोनालिसा को टक्कर देती हुईं दिख रही हैं।