नई दिल्ली : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मोनालिसा के फैंस उनकी हर एक पोस्ट्स का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वह भी अलग लुक्स और आउटफिट्स से लोगों का ध्यान ओर खींच लेती हैं। भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी अदाओं से तहलका मचा देने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। मोनालिसा को ये सब यूँ ही नहीं मिला, उन्होंने कड़ी मेहनत और लग्न से आज ये मुकाम हासिल किया है।
मोनालिसा की अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। मोनालिसा की बोल्डनेस के आगे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कमतर नज़र आती हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस की चॉइस से सभी को हैरान करके रख दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी साड़ी के लुक्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद ही बोल्ड और कातिलाना लग रही हैं। इसके साथ ही मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
View this post on Instagram
मोनालिसा ने शेयर की कातिलाना अदाएं
एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो ‘अंग लगा दे रे’ सॉन्ग पर अदाएं दिखा रही हैं। इस क्लिप में एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी पहन किसी नागिन की तरह लहरा रही हैं। बता दें कि जब भी एक्ट्रेस साड़ी पहनती है तो बिजली गिरा देती हैं। उनकी हॉटनेस में बोल्डनेस का तड़का लग जाता हैं। अब इन अदाओं से एक बार फिर मोनालिसा ने सभी को अपना दीवाना बना दिया हैं। एक्ट्रेस ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा,’अंग लगा दे रे… मेरा पसंदीदा है।’ अब उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वह एक्ट्रेस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।