Bhojpuri Hot : भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों को काफी ज्यादा लुभा रहा है। लोगों के मन में इसने अपने लिए एक अलग जगह बना ली है। और यह तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री के आर्टिस्ट भी लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा में कोई सबसे मशहूर और हॉट अभिनेत्री है तो वहां है मोनालिसा (Monalisa)।
मोनालिसा (Monalisa) अपनी हॉट अदाओं और गजब के एक्सप्रेशन से हर किसी के पसीने छुड़ा देती हैं। इन दिनों मोनालिसा (Monalisa) का एक गाना वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh,) रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाते हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है।
देशभर में उनके चाहने वाले फैले हुए हैं। आज पवन सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम पा लिया है जो हर किसी के बस की बात नहीं। पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है उनका जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है ना तू कुछ कहs ना हम कुछ कही।
इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म दरार से लिया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। इस गाने को अब तक एक करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है और एक लाख लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। ये संख्या बढ़ती ही जा रही है।
इस गाने को म्यूजिक चैनल पर वर्ष 2015 में अपलोड किया गया था। यह गाना वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है। लोगों को गाने में अभिनेता और अभिनेत्री का दिलकश अंदाज काफी भा रहा है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के हर एक अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।