Manisha Rani life story: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT S2) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ को आप 24 घंटे ‘जियो सिनेमा’ के जरिये देख सकते हैं। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी को खूब पसंद किया जा रहा है। मनीषा रानी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। मनीषा रानी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी परेशनियों का सामना किया है। मनीषा रानी की जिंदगी काफी तकलीफों से घिरी रहीं हैं।
10 जून 1994 को बिहार के मुंगेर में जन्मीं मनीषा एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 6 . 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जब से मनीषा रानी बिग बॉस के घर में गई हैं, तब से उनके चाहने वाले दिनों दिन बढ़ते ही चले जा रहे हैं। मनीषा के फैंस को लगता है कि उन्हें कुछ ज्यादा ही टारगेट किया जा रहा है। खैर, आज हम आपको यहां मनीषा रानी के स्ट्रगल की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
बहुत छोटी उम्र से ही मनीषा रानी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनकी लाइफ में तकलीफें उनके माता-पिता के तलाक से शुरू हुआ, तब मनीषा 5वीं कक्षा में थी। मनीषा के लिए वो समय बहुत ही ज्यादा दर्दभरा हुआ था उनकी वो अपनी मां से अलग हो रही थी। हर बेटी को अपने पिता से ज्यादा अपनी मां से प्यार होता है। क्योंकि, बेटियां अपनी मां से अपने दिल की बात आराम से कह जाती हैं और पिता से बोलने के लिए उन्हें कई बार सोचना पड़ता है। मनीषा की कस्टडी उनके पिता मनोज कुमार को मिली और उन्होंने अपनी बेटी की देखभाल की। पिता ने मनीषा के लिए वो सबकुछ किया जितनी उनकी औकात दी। बता दें मनीषा के दो भाई, रोहित और राज और एक बहन, शारिका रानी भी हैं। मनीषा को शुरुआत से ही डांस करने का काफी शौक रहा, मनीषा जब बारहवीं क्लास में थीं, तो वह डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लेना चाहतीं थीं, मगर मनीषा के पिता ने भेजने से मना कर दिया था।
कुछ समय बाद मनीषा ने अपने पिता से प्रोफेशनल डांसर बनने के लिए कहा , मनीषा बोली की उन्हें कोलकत्ता जाना है। लेकिन, एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें परमीशन नहीं दी। तब मनीषा ने घर से भाग जाने का फैसला लिया। मनीषा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने घर से भागने से पहले एक चिट्ठी लिखी थी, बस फिर क्या था मनीषा घर से भागकर कोलकाता पहुंच गई, लेकिन मनीषा के पास बिल्कुल रुपये नहीं थे। अपना गुजारा करने के लिए मनीषा ने पार्टियों में वेटर का काम किया। इसके बाद मनीषा को बैक ग्राउंड डांसर का काम मिल गया। लेकिन, मनीषा इस काम से एकदम भी खुश नहीं थी। एक बार मनीषा को पैसों की बहुत ही ज्यादा जरुरत थी, तब उन्होंने मजबूरी में बैक ग्राउंड डांसर के लिए हां बोल दिया था, इस दौरान मनीषा को उनके बॉस ने कमरे में लॉक कर दिया था और पैसे भी नहीं दिए थे।
मनीषा किसी तरह बचकर वापस बिहार आ गईं। मनीषा उस वक्त 500 रुपये हर रोज के कमा रही थीं। मनीषा लॉकडाउन के समय बिहार आ गई थी और फिर उन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद धीरे – धीरे मनीषा रानी मशहूर होने लगी। लेकिन, जब टिक टॉक पर बैन लगा दिया गया तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आवाज में ही वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। धीरे – धीरे मनीषा को लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा। इसके बाद मनीषा को कई लाइव इवेंट्स और फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला। फिलहाल, बिग बॉस के शो से अब मनीषा रानी को एक अलग पहचान मिल गई है। मनीषा रानी ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ की विजेता होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।