Manisha Rani Video: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 इस समय लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस OTT 2 में बिहार की मनीषा रानी ने धमाल मचाया हुआ है। मनीषा रानी देशभर के लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन की वजह से मनीषा रानी ने सबको दीवाना बना दिया है। मनीषा रानी का जन्म बिहार में 10 जून 1994 को मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मनीषा रानी कहती हैं कि मेरा न बचपन से सपना था कि मेरी शादी न किसी हैंडसम, अमीर और शरीफ लड़के से हो और आज देखिये मेरा वो एक सपना भी टूट गया। इसके बाद बैकग्राउंड में ‘Zor Ka Jhatka’ गाना बजने लग जाता है। अब मनीषा रानी के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। मनीषा ‘मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
मनीषा एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। मनीषा का उनका साड़ी में देसी लुक देखने को मिल रहा है। सिर पर पल्लू रखें हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं। वो बिल्कुल साधारण लुक में दिख रही हैं। मनीषा का ऐसा लुक शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। मनीषा के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि मनीषा रानी बिग बॉस के घर में अपने साथ इस घर में अपना मंगलसूत्र लेकर आई हैं। मनीषा रानी के हाथों में उनका मंगलसूत्र देखने को मिला था।