Shah Rukh Khan के गाने पर Manisha Rani ने किया बेहतरीन डांस … Malaika Arora ने कहीं ये बात

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में बिहार की रानी मनीषा रानी ने तहलका मचा रखा हुआ है। मनीषा रानी ने अपने डांस से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। अब से कुछ ही दिनों में फैंस को इस सीजन का विनर मिल जायेगा। ‘झलक दिखला जा’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

शो ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्रैंड फिनाले के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अपने किलर मूव्स से कंटेन्टेस्ट जजेस और फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। अब कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका खुलासा तो अगले महीने ही होगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मनीषा रानी ने शाहरुख के गाने पर किया डांस 

हर किसी को शो ‘झलक दिखला जा 11’ के विनर का इंतजार है। मनीषा रानी ‘झलक दिखला जा 11’ की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। मनीषा को टॉप 5 में देखकर फैंस काफी ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में मनीषा रानी बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले ‘Main Agar Kahoon Tumsa Haseen’ गाने पर जबरस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। मनीषा के डांस की सभी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। मनीषा रानी इस वीडियो में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

मनीषा ने डांस से जीता दिल 

इस डांस के बाद शो के जज मनीषा रानी की बहुत ही ज्यादा तारीफ करते हैं। फराह खान कहती हैं कि ऐसा एक्ट किसी भी रियलिटी शो में मैंने नहीं देखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी मनीषा की तारीफ करती हैं। मनीषा रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मनीषा अपने नम्र व्यवहार और चुलबुले अंदाज की वजह से एक बार फिर से सभी की फेवरेट बनी हुई हैं। मनीषा ने अपने डांस से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाया हुआ है।

मनीषा के कुछ वीडियोज़ इस वक्त चर्चा में हैं, जिसमें वह अपना किलर परफॉर्मेंस देती हुईं नजर आ रही हैं। मनीषा रानी फिल्मी सितारों के साथ मजाक-मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मनीषा रानी को शाहिद खान के साथ भी फ़्लर्ट करते हुए देखा गया था।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App