नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कपल की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग देखकर हर कोई इनका दीवाना हो जाता है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora ) हर थोड़े दिनों में सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर अपना प्यार बरसाते रहते हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर की एक दिलकश तस्वीर शेयर की है।
इसके साथ ही एक शानदार सा कैप्शन दिया है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को साफ रूप से अंगड़ाई लेते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने अभिनेता की अंगड़ाई लेते हुए इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मेरा बहुत आलसी बॉय। मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के ऊपर अपने प्यार को इस तरह से जताया हो। यह पर है अक्सर ही एक दूसरे के ऊपर अपने प्यार की बौछार करते रहते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को तकरीबन पिछले 4 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान से शादी की थी।
इन दोनों ने कई सालों की शादी के बाद वर्ष 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इस तलाक के साथ ही इन दोनों की 19 साल पुरानी शादी खत्म हो गई। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान हैं।