Maharani 3: बिहार में कोहराम मचाएगी ‘सियासी भूकंप’ की आहट! नवीन कुमार का जीना हाराम करेंगी रानी भारती

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी। ‘महारानी’ सीरीज में बिहार की राजनीती दिखाई गई है।

इस सीरीज में हुमा कुरैशी का एक अलग ही अवतार दर्शकों को देखने को मिला है। एक्ट्रेस एकदम दमदार भूमिका में नजर आई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।

वहीं, अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। तीसरे सीजन के टीजर को बहुत हाल ही में पेश किया गया था। हुमा कुरैशी का ये टीजर बेहद ही ज्यादा दमदार है, जिसमें एक्ट्रेस काफी दमदार रोल में दिखाई दे रही हैं।

फैंस टीजर को देखने को देखने के बाद काफी ही ज्यादा उतावले हो रहे हैं। एक्ट्रेस सीरीज के तीसरे सीजन में अपना दमखम दिखाती हुईं नजर आएंगी। इस सीरीज के जरिये हुमा कुरैशी ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।

टीजर की बात करें तो, हुमा कुरैशी यह कहती हैं कि, जब हम चौथी फेल थे तो आप सबकी नाक में दम कर दिए थे. ग्रेजुएट हो जाएंगे तो क्या होगा आप सबका….इसके बाद रानी हाथों में हथकड़ी लगाए जेल की वेन से बाहर आती हुईं नजर आ रही हैं। हाथ में हथकड़ी के साथ ही रानी ने अपने हाथ में किताब भी पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस सभी को नमस्कार करती हुईं दिख रही हैं।

कब रिलीज होगी ‘महारानी 3’
आपको बता दें कि ये एक राजनीतिक ड्रामा सीरीज है। इसमें हुमा कुरैशी के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, इसे पहले और दूसरे पार्ट की तरह ही सोनी लिव एप पर स्ट्रीम किया जायेगा। बता दें कि महारानी 3 का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने किया है।

सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल निभाया था। पहले पार्ट में रानी भारती एक ग्रामीण महिला थी, जिसे उसके पति और राजनेता भीमा भारती ने बिहार की मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। दूसरे सीजन में रानी भारती अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अपने पति का ही सामना करती हुईं नजर आती हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App