Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम एकतरफा है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय है और इतने समय से वह लगातार काम करते हुए जा रहे हैं और फिल्में देते जा रहे हैं। उनकी फिल्में खूब बिजनेस करती हैं और लोगों के बीच मशहूर रहती हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं जो एक्शन कॉमेडी और रोमांस बखूबी कर लेते हैं।
सिल्वर स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी हर किसी को चौंका देती है। वह जब भी स्क्रीन पर सामने आते हैं तो उन्हें देखने वाला हर कोई हैरान रह जाता है। हर कोई उनकी अदाकारी पसंद करता है। इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका जो गाना वायरल हो रहा है। उसका नाम है कोई बात नहीं ओ बेवफा Koi Baat Nahi O Bewafa।
इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के अंदर पवन सिंह अभिनेत्री मधु शर्मा (Madhu Sharma) के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को भी पसंद आ रही है और यही वजह है कि लोग इस गाने को लगातार देखते हुए जा रहे हैं और शेयर करना नहीं भूल रहे हैं।
इस गाने को अब तक 33 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने की कोरियोग्राफी संजय की है।
इस गाने का कांसेप्ट दीपक सिंह ने दिया है। पवन सिंह के बारे में बात करें तो अभिनेता पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में चल रहे हैं। कभी वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवाद में आ जाते हैं तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। उन पर उनकी पूर्व पत्नी और भोजपुरी अभिनेत्रियों द्वारा शोषण का आरोप लगता रहा है।