नई दिल्ली : टीवी शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों टॉप में बना हुआ है। हर कोई शो का दीवाना है। इतना ही नहीं टीआरपी लिस्ट में भी लगातार शो का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी बीच इस शो में नजर आने वाली हर एक स्टार कास्ट भी चर्चा का विषय बनती रहती है। इस शो की हर एक स्टार कास्ट लोगों के दिलों में अलग खास जगह बनाए हुए हैं। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सहित सभी सितारे अपने-अपने किरदार से हर किसी को अचंभित करते रहते हैं। और इस शो में जान डाल देते हैं।
इन दिनों शो में एक तरफ रोमिल और पाखी का ट्रैक दिखाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ काव्या की प्रेगनेंसी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब हाल ही में पता चला है कि काव्या वनराज कि नहीं बल्कि अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है। जिसकी वजह से बा काव्या से नाराज है और वह काव्या को घर से बाहर निकालने का मन बना लेती है।
इसी बीच वनराज काव्या के लिए स्टैंड लेता है और उसे घर से बाहर निकलने से रोक लेता है। वहीं दूसरी तरफ वह अभी भी काव्या से नाराज है। काव्या का किरदार शो की जान है। मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने काव्या के रोल के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) अपने किरदार में बिल्कुल फिट नजर आती है। लेकिन क्या आपको पता है काव्या के किरदार के लिए मदालसा पहली पसंद नहीं थी।
बल्कि शो के निर्माता ने किसी और को इस किरदार के लिए कास्ट कर लिया था। अभिनेत्री अदिति गुप्ता इस रोल के लिए पहली पसंद थी और इस किरदार के लिए उन्हें कास्ट किया गया था। अदिति गुप्ता ने शो के लिए कुछ दिनों तक शूट भी किया था।
लेकिन इसके बाद कोरोना वायरस शुरू हो गया और शो को पोस्टबोन करना पड़ा। इसके बाद अदिति गुप्ता ने शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद इस शो में काव्या के किरदार के लिए मदालसा शर्मा की एंट्री हुई।