Koffee With Karan Season 8: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के नए सीजन 8 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच शो से जुड़े हुए कई प्रोमो सामने भी आ रहे हैं। जिसे देख लोगों को एंटरटेनमेंट का मसाला मिलेगा। वहीं, इस शो में क्यूट एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी शादी को लेकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
रणबीर ने किया आलिया भट्ट को रिजेक्ट
दरअसल, कॉफी विद करण शो में रणबीर कपूर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें करण जोहर एक्टर से कई सवाल पूछते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में करण पहला सवाल करते हैं कि अगर वो किसी को सच बोलने की दवा देंगे तो किससे सवाल करना चाहेंगें? जिसके जवाब में रणवीर सिंह की ओर देखने लगते हैं।
इस बीच करण जौहर सवाल करते हुए दिखते हैं कि किल, मैरी और हुकअप? जिसके जवाब में रणबीर कहते हैं वह क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से शादी करना चाहते थे। साथ ही वह बोलते है कि वो पहले से मैरिड है और अपनी लाइफ में खुश है। इसलिए मैं अन्य दोनों के साथ हुकअप करना चाहुंगा और शादी किसी से भी नहीं करना चाहता।
https://www.instagram.com/reel/CxVmZ2FyV0I/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर कपूर
वहीं रणबीर कपूर की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म एनिमल (Animal) इस समय काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया हैं, जिसे बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस चर्चित फिल्म में एक्टर के साथ पॉपुलर रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। ये फिल्म आप दर्शको को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी जिसका फैंस काफी बेसब्री से भी इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 में शादी की और सात फेरे लिए थे। इसके बाद अब ये दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स हैं। और दोनों ही हसीं खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।