Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में यूं तो अनेकों अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है। काजल राघवानी, (Kajal Raghwani) रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) समेत कई ऐसी हीरोइन हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचा दिया है। उन्हीं में से एक है आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उनकी खूबसूरती किसी से छुपी नहीं है। जब जब वो स्क्रीन पर आती है, तब तब वे लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इस समय आम्रपाली सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुईं हैं। उनके गाने आने दिन वायरल होते रहते हैं।
उनकी एक्टिंग और आवाज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है, उनके बर्थडे पर हम साल के उनके टॉप 5 गानों के बारे में बताते हैं, जो यूट्यूब पर छाए रहे।
‘याद आवे की ना सनम’
आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और चहेती हीरोइन में से एक है। इन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं के दम पर देश भर में अपने करोड़ों दीवाने बना लिए हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहता है। उनका गाना आया था ‘याद आवे की ना सनम’ (Yaad Aave Ki Na Sanam) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें उन्होंने भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ दिलकश अंदाज में काम किया है।
बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को अक्सर दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। इन दोनों की जोड़ी को बेपनाह प्यार मिलता है। दोनों की फिल्म ‘हम हईं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का गाना ‘याद आवे की ना सनम’ यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को अब तक 10 मिनियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
निरहुआ के साथ तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी धमाल मचाती ही है। इसके साथ ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी उनकी बेहतरीन जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है। दोनों के गाने रिलीज होते ही भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। आम्रपाली और खेसारी की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ के कई गानों को मिलियन में व्यूज मिले हैं। इस फिल्म के गाने ‘पिया जी के मुस्की’ (Piya Ji Ke Muski) को 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
इतना ही नहीं इसी फिल्म में उनका एक और गाना है जिसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी फिल्म का उनका गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ (Hariyarki Odhaniya) धमाल मचा रहा है। इस गाने को अब तक 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी फिल्मों में किसी भी फिल्म को हिट करवाने के लिए आम्रपाली दुबे का नाम ही काफ़ी है। फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का एक और गाना ‘भतार ला अवतार’ (Bhatar La Avatar) को भी यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
इसके अलावा डोली सजा के रखना फिल्म में दोनों का एक और गाना ‘सुतेला बलम गोड थरिये’में दोनों ने अपना जबरदस्त रोमांटिक अंदाज दिखाया था। जिसका नशा दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। आंप्रपाली दुबे की खूबसूरती के आगे में बड़ी से बड़ी हीरोइन चीनी कम चाय नजर आती है। शायद यहीं वजह है कि इतने कम समय में उन्होने भोजपुरी सिनेमा में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।