Khesari Lal Yadav Top 10 Bhojpuri Songs : भोजपुरी इंडस्ट्री की हिटमशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते है। खेसारी लाल को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। जिनके गानों का जादू भोजपुरिया दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। इस समय यूट्यूब पर वहीं उनके टॉप 10 (Khesari Top 10 Songs) गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे है, जो आज भी सब की जुबां पर छाया हुआ है।
खेसारी का जो गाना वायरल हो रहा है। इन गानों में आपको रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी सबकुछ एक साथ देखने को आपको मिल जायेगा, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे है। आप इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।
जहां लोग खेसारी और उनके साथ गाने में दिख रही हीरोइनों की तारीफ कर रहे है।वैसे भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और है। अगर घर में जश्न का माहौल हो तो भोजपुरी गानों पर थिरकना तो बनाता ही है।
शादियों में अधिकतर लोग भोजपुरी गानों पर जमकर नाचने लगाते हैं। वहीं कुछ गाने ऐसे भी हैं जिनके न चाहते हुए भी लोग उन गानों पर अपनी कमर मटकाना शुरू कर देते है। गाने में खेसारी लाल यादव अलग – अलग एक्ट्रेस के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
कौन है खेसारी लाल यादव?
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। जिनका जन्म 15 मार्च 1986 में हुआ , जिन्हें आज लोग डीके एक के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं। खेसारी की 2012 में आई पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो आज भोजपुरी फिल्म जगत के चहेते सितारे बन गए है। उनकी आवाज और एक्टिंग अब दुनिया भर में पसंद किए जाते है। उनके साथ जो भी एक्ट्रेस के काम करती है वो फिल्म या गाने हिट हो ही जाते हैं।