Khesari Lal Yadav – Sapna Chauhan Romance Video भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने एक नए गाने की वजह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खेसारी लाल को आपने अभी तक अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी और आम्रपाली के साथ रोमांस करते हुए बहुत देखा होगा। लेकिन यूट्यूब पर एक बेहद ही रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Song) भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान (Sapna Chauhan) के रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।
इस जोड़ी को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहलाने वाले खेसरी लाल का गाना ‘शनिचर के फर्नीचर’ (Shanichar Ke Furnichar) इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने के वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही है।
सपना चौहान गाने में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी दिख रही हैं और अपनी हॉट जवानी से लोगों को मदहोश करती हुईं भी नजर आ रही हैं। इस गाने को लिरिक्स विक्की विशाल ने दिया है, जबकि गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
भोजपुरी गाना ‘शनिचर के फर्नीचर’ को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, गाने को लगभग 12 दिनों में 38 लाख से अधिक बार देखा जा चूका है। खेसारी का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
इस जोड़ी ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी इंडस्टी में काफी ज्यादा नाम है, बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में दी हैं।