Bhojpuri hit : भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। अभिनेता ने काफी संघर्ष के बाद यह मुकाम पाया है। आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे स्तंभ माने जाते हैं जिनके बिना भोजपुरी इंडस्ट्री की कल्पना करना भी नामुमकिन सा हो चुका है। खेसारी लाल यादव एल्बम में अपने रोमांस करने के लिए जाने जाते हैं। अब खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक गाना सामने आया है जो वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव का जो गाना सामने आया है। उस गाने का नाम है डबल खिड़की। डबल खिड़की नाम के इस गाने में खेसारी लाल यादव अभिनेत्री रानी के साथ रंग रलिया मना रहे हैं। खेसारी लाल यादव सब कुछ भूलकर रानी के पास पहुंच जाते हैं और रोमांस करने की डिमांड करते हैं। पहले तो दोनों डांस करते हैं जिसके बाद ऐसा रोमांस शुरू होता है जो आपको हॉलीवुड फिल्मों में भी नहीं देखने को मिलेगा।
इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं। म्यूजिक देने का काम मोनू सिंह ने किया है। इस गाने को पिछले महीने ही 27 अगस्त को पोस्ट किया गया है तब से लेकर अब तक इस गाने को रिकॉर्ड दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
यह खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग का ही जलवा है कि इतने कम समय में इस गाने को इतने ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इतना ही नहीं लाखों लोगों द्वारा गाने को लाइक भी किया गया है। यह गाना वीआर म्यूजिक नाम के भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर पोस्ट किया गया है। यह गाना अब लोगों की नींद उड़ा रहा है। लोग भी इस गाने को देखना काफी पसंद कर रहे हैं।
खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द ही संघर्ष 2 में नजर आने वाले हैं। संघर्ष वन उनकी एक बहुत ही चर्चित और सफल फिल्म रही थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि संघर्ष 2 में दक्षिण भारत की कोई नामी अभिनेत्री नजर आ सकती है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले और उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का काफी इंतजार है।