Khesari Lal Yadav – Monalisa Romantic Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) और अपने लुक से सबको अपना दीवाना बनाने वाला मोनालिसा (Monalisa) की इन दिनों दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर काफी छाई हुई है। जहां इन दोनों ही कलाकारों का रोमांस देख इनके फैंस खुश हुए जा रहे हैं। दोनों ही स्टार्स ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। लोग इनके सॉन्ग और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।
वहीं अब इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। जिसमें ये दोनों खूब रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘Khali Batiya Se Pet Naahi’ एक बार फिर से लोगों को मदहोश करता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और मोनालिसा रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं।
इनकी केमिस्ट्री को देखने के बाद आपके पसीने छूट जायेंगे। इस गाने के वीडियो में मोनालिसा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है और खेसारी ने कुर्ता पजामा पहना हुआ है। जिसमें दोनों ही अपने अंदाज से दर्शको को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस वीडियो में बेड की सेज लगी हुई है और कमरा सजा हुआ है। उसके बाद दोनों कमरे के अंदर एक दूसरे पर चुंबक की तरह चिपके जा रहे हैं।
अगर आप भी इस गाने के वीडियो को देखना चाहते हैं तो आप इसे Aarya Goldmines नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां पर अच्छे खासे व्यूज मिले हुए हैं और लोग इस पर तरह -तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि यूट्यूब पर इनके नाम को सर्च करते ही इनके कई धांसू गाने देखने को मिल जाएंगे। आपको बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Indu Sonali ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav और Bipin Bahar ने लिखा है और म्यूजिक Rajesh, Rajnish ने दिया है। ये गाना फिल्म Tere Naam का है। फिल्म में केसरी लाल यादव, मोनालिसा, राज प्रेमी, गौरी शंकर, सत्यप्रकाश, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इसके अलावा मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट और विडियोज को शेयर करती रहती है। जिस पर लाइक्स और कॉमेंट्स खूब किए जाते है। सोशल मीडिया पर आए दिन इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जिसमें वो अलग – अलग अंदाज से अपने फैंस को अपनी अदाओं से घायल करती रहती है।