Khesari Lal yadav-Kajal Raghwani Bhojpuri Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सॉन्ग आए दिन यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में छाएं हुए रहते हैं। गानों के साथ-साथ उनके वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते है, जिन्हें लोग काफी एन्जॉय भी करते है। वहीं उनका एक भोजपुरी गाना इस इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ ट्रेंड कर रहा है। जिसे इनके चाहने वाले बेहद ही पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि काजल और खेसारी का वायरल हो रहा गाने का नाम ‘ जबले जागल बानी (Jabal Jagal bani)’ है जो फिल्म संघर्ष (sangharsh) का गाना है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने अपनी आवाज में गाया है।
इस सॉन्ग के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी बेहतरीन इस इंडस्ट्री में काफी जानी मानी जाती है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जहां दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। काजल अपनी दिलकश अदाओं से खेसारी लाल यादव का दिल लुटने ने लगी हुई है। जिसे देख इनके फैंस भी आंहें भर रहे है।
आप दर्शक इनके विडियोज को World wide Record Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस वीडियो पर 121 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को खूब लाइक, शेयर और कॉमेंट भी किया जा रहा है। इनके रोमांस भरे अंदाज को इनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है।
फिल्म ‘संघर्ष’ अगस्त साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। साथ ही आपको इन दोनों स्टार्स को भी इस फिल्म के लिए अवार्ड भी मिला हुआ है। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते है इस गाने को इतना पसंद क्यूं किया जा रहा है।