Khesari Lal Yadav- Kajal Raghwani Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी इन दिनों इंटरनेट पर काफी तहलका मचाए हुए है। वहीं इनकी एक फिल्म का गाना काफी छाया हुआ है। वैसे तो इनके गाने रोजाना सोशल मीडिया पर आग लगा रहे है। खेसारी लाल यादव और काजल की फैन फॉलोविंग भी लगातार इनके गानों के कारण बढ़ती ही जा रही है।
फैंस को इनका यह गाना इतना पसंद रहा हैं कि ये यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ (Main Sehra Bandh Ke Aaunga) का गाना ‘ऐसे जानी रुपवा निहारा ऐ बलम’ (Aise Jani Rupwa Nihara Aey Balam) काफी छाया हुआ है।
वीडियो में काजल और खेसारी खेतों में खटिया बिछाकर एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं, तो कभी टैक्टर पर बैठ कर सैर कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को Kalpana ने गाया है, इसके बोल Pyarelal Yadav ने लिखे हैं। आप इस गाने के वीडियो को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
जिस पर 12 मिलियन व्यूज भी मिल चुके है लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर भी कर रहे है। और कमेंट कर इनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे है। खेसारी और काजल (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है इससे ज्यादा उनकी रियल लाइफ अफेयर ने सुर्खियां बटोरी थी।
इनके लव अफेयर को कई तरह की बातें चर्चाओं में बनी हुई थी। खैर, भोजपुरी फिल्म की दुनिया में काजल एक मेहनती कलाकारा है जिन्हें देखने के लिए इनके फैंस उतावले रहते है। इस वजह से इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है।