नई दिल्ली: टॉप भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की लव केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर एक साथ देखना पसंद करते हैं और उनकी जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच सबसे अधिक पसंद किये जाने वाली जोड़ी में से एक है। अब तक खेसारी और काजल राघवानी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म एक बागी – एक योद्धा का एक गाना अब एक बार फिर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल होने लगा है। जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम ‘व्हाट्सएप के मैसेज बनके धनिया’ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल आज़ाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।
वायरल होने वाले इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7,262,403 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि दोनों ने मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और गाने दिए हैं। इस गाने को हजारों में लाइक्स भी मिले हुए हैं
। भोजपुरी फिल्म प्रेमी उनकी अगली फिल्म और गाने का इंतजार कर रहे हैं।
भोजपुरी हिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ 2012 से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) मशहूर हुए। भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्टार को 4 जनवरी, 2017 को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभिनेत्री काजल राघवानी के बारे में बात करे तो वह पावरपैक परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है और उन्होंने लगभग सभी शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया है। खेसारी लाल यादव ने ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘लिट्टी चोखा’, ‘नागिन’, ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये की फीस लेते हैं।