Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव(Khesari lal yadav) की यात्रा काफी अलग रही हैं। इस गायक ने कई एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं, और प्रशंसक इनके जोशीले गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। खेसारी के संगीत वीडियो अक्सर लाखों व्यूज लेते हुए वायरल हुए हैं। इंटरनेट पर तहलका मचाने वाला उनका ताजा वीडियो ‘ललका टी- शर्टवा’ है। खेसारी और खूबसूरत अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) द्वारा अभिनीत यह गाना इसी माह रिलीज़ किया गया था।
अब तक, संगीत वीडियो को YouTube पर 78 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में यामिनी सिंह और खेसारी लाल की जोरदार केमेस्ट्री देखी जा सकती है। खेसारी लाल यादव का गाना ‘ललका टी-शर्टवा’ अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। इस गाने पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। गाना लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा हैं।
इस गाने में खेसारी लाल यादव एक सीधे-साधे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी लाल टीशर्ट पर यामिनी सिंह फिदा हो गई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों मैं खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना तेजी से वायरल होने लगा है।
आपको बता दें कि इस गाने ‘ललका टी-शर्टवा’ को खेसारी लाल यादव ने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर आवाज़ दी है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने तैयार किए हैं, जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा का है और कंपोजर शुभम तिवारी हैं।
इस बीच, काम के बारे में बात करे तो खेसारी लाल यादव अगली बार संघर्ष 2 में दिखाई देंगे। पहले भाग में अभिनेत्री काजल राघवानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन अगले पार्ट में सॉउथ अभिनेत्री मेघाश्री होंगी। अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं।