Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार है जो अपनी कलाकारी से लोगों का मन मोह लेते हैं और इनका अंदाज सभी को काफी पसंद आता है। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार बन कर स्थापित हो चुके अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बारे में। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और सुरीली आवाज से भोजपुरी सिनेमा में अपने लिए अलग मुकाम बना लिया है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। उन्होंने जिस तरह से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। हर कोई उनकी सफलता का गवाह है। अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
उनका जो गाना वायरल हो रहा है इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ ऋतु सिंह (Ritu Singh) रोमांस करते हुए नजर आ रही है। ऋतु सिंह खेसारी लाल के साथ काफी क्लोज हो रही है। दोनों की नजदीकी ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
वायरल होने वाले इस गाने को खेसारी लाल यादव और अलका झा ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन का काम ओम झा ने किया है। यह गाना खेसारी मूवीस एंड म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस गाने को यहां देख सकते हैं। खेसारी लाल यादव के वायरल होने वाले इस गाने को अब तक 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 10 फरवरी 2022 को पोस्ट किया गया था।