नई दिल्ली : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) निश्चित रूप से भोजपुरी सिनेमा के उभरते हुए सितारे हैं। इन दिनों उनके मुकाबले कोई अन्य अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में नहीं है। उनकी कड़ी मेहनत और लग्न के दम पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी यात्रा सचमुच आश्चर्यजनक रही है।
अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना काफी तेजी से वायरल होने जा रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव का जो गाना सामने आया है उस गाने का नाम है आम के स्वाद Aam Ke Swad और यह गाना खेसारी लाल यादव के एल्बम आम के स्वाद से ही लिया गया है।
वायरल हो रहे इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। शानदार गाने के लिरिक्स अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं। इसका डायरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है और इसके म्यूजिक कंपोजर राहुल राज हैं। इस गाने को अब तक 45 लाख बार देखा जा चुका है और सबसे मजेदार बात यह है कि यह गाना आज से 4 दिन पहले ही यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
इतने कम दिनों में इतने ज्यादा व्यूज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है। इसके साथ ही इस गाने को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री रानी नजर आ रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
अभिनेता के काम के बारे में बात करें तो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अगली बार संघर्ष टू में नज़र आने वाले हैं। पहले भाग में अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म के दूसरे हिस्से में साउथ अभिनेत्री मेधाश्री नजर आने वाली है। अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।