Khesari lal Yadav – Akshara Singh Top 5 Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। खेसरी लाल की दमदार एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, लोग एक्टर की सिंगिंग को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। खेसारी की फिल्मों को भी यूपी-बिहार के लोग खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी की कई हसीनाओं के साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस किया है।
लेकिन, भोजपुरी जगत की मशहूर, खूबसूरत, बोल्ड, हॉट और दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ खेसारी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। जब भी ये जोड़ी साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। लोग इस जोड़ी के इस कदर दीवाने हैं कि इनके पुराने गाने को भी सोशल मीडिया पर सर्च करते रहते हैं।
इसी बीच खेसारी और अक्षरा सिंह का 19 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल अलग – अलग गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने की शुरुआत में अक्षरा सिंह पिले कलर की सलवार शूट पहनकर शर्माती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी सुपरहिट है।
दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और इनकी फिल्में भी सुपरहिट साबित होती है। बता दें कि कई म्यूजिक वीडियोज में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह नजर आ गए हैं। दोनों ने म्यूजिक वीडियोज में कई बोल्ड सीन दिए हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह बड़े पर्दे पर आते ही गर्दा उड़ा देते हैं। फैंस इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।