नई दिल्ली : एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सफलतम एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। करिश्मा का फ़िल्मी करियर जितना शानदार रहा है उतना ही उनका निजी जीवन काफी विवादों से भरा हुआ रहा हैं। करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्हें अपने जमाने की क्वीन कहना गलत नहीं होगा। लेकिन जो सफलता उनके फ़िल्मी करियर को मिली वह उनके निजी जीवन को नहीं मिल पाई। एक्ट्रेस करिश्मा ने बीवी नंबर 1, हीरो नंबर 1, दिल तो पागल है और राजा हिंदुस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।
अभिषेक बच्चन के साथ अपने ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस 2003 में संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी, लेकिन बाद में इस शादी का दुखद अंत हुआ। करिश्मा ने शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। इसी शादी ने उनकी जिंदगी तक तबाह कर दी है। अब वह अपने पति से तलाक लेकर अलग हो चुकी है। इसी सिलसिले में एक बार उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। उन्होंने बताया था कि उनके पति ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि वह अपनी प्रेग्नेंसी के ठीक बाद किसी ड्रेस में फिट नहीं हो रही थीं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि करिश्मा ने संजय कपूर के साथ शादी की थी जोकि 13 साल तक चली थी। इस शादी से उनकी एक बेटी समायरा, और बेटा किशन राज हैं। वह शादी के 13 साल बाद किसी अनबन की वजह से उन्होंने 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया और अलग रहने लगी। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने बिजनेसवुमन और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) से शादी की थी।