नई दिल्ली : बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस है जो आज के समय में अपने पति से तलाक लेकर अलग हो चुकी है। तलाक लेने के बाद वह पहले से ज्यादा खुश और जवां नज़र आती है। उन्हें अक्सर ही कई इवेंट्स में देखा जाता है। इन्हीं एक्ट्रेस में 90 के दशक की अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। करिश्मा कपूर आज अपने पति से अलग रहती है। लेकिन उनके चेहरे की चमक आज भी उसी तरह बनी हुई है। या यह भी कह सकते है कि वह पहले से ज्यादा खूबसूरत हो चुकी है।
करिश्मा कपूर इन दिनों पहले से ज्यादा फिट और खूबसूरत नज़र आती है। करिश्मा कपूर खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती है। एक्ट्रेस नियमति रूप से जिम जाती है और व्यायाम भी करती है। ख़बरों की माने तो वह इन दिनों सलमान खान को पसंद करने लगी है। वही करिश्मा के खाने की बात करे तो वह नाश्ते में ज्यादातर नट्स, फल, बादाम का दूध, चिया सीड्स या फिर आमलेट व अंडे का सफेद भाग लेती है। खुद को फिट रखने के लिए वह दिन में लंच में दाल और रोटी खाती हैं। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों को वह काफी पसंद करते है।
करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी के बारे में बात करे तो वह फिल्म ‘दिल तो पागल है’ से मशहूर हुई थी। करिश्मा की शादी संजय कपूर से हुई थी और उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। अदाकारा करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। करिश्मा का 2016 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी खुद संभाल रही हैं। तलाक के बाद, लोलो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। ज्ञात होकि करिश्मा कपूर अपने समय की टॉप एक्ट्रेस में शुमार होती थी।