नई दिल्ली : बॉलीवुड में हमने एक से बढ़कर एक फिल्में देखीं है और इन फिल्मों में जबरदस्त प्रेम कहानियां। कभी ये कहानियां मुकम्मल होती है तो कभी अधूरी ही रह जाती हैं। ये सिर्फ फ़िल्मी पर्दें पर ही नहीं होता है ये रियल लाइफ में भी होता है। ऐसी कहानियां रियल लाइफ में भी देखने को मिल जाती हैं। आज हम बात कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की प्रेम कहानी के बारे में। एक समय में दोनों का नाम एक साथ लिया जाता था , लेकिन ऐसा क्या हुआ जो दोनों के रास्ते अलग हो गए।
दरअसल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का रिश्ता कपूर परिवार की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल से तय हुआ था। ये समय था 1997 का इसके बाद दोनों ही परिवार में काफी नज़दीकियां बढ़ने लगी थी। इसी दौरान शादी में अभिषेक और करिश्मा की मुलाकात हुई। यही से दोनों का इश्क परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों मिलने लगे, दोनों को कई जगह स्पॉट किया जाने लगा। बाद में अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई की घोषणा कर दी। इसी बीच करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे, लेकिन फिर भी करिश्मा ने उनसे सगाई कर ली। इसकी वजह ये थी कि उन दिनों करिश्मा जहां हिट मशीन थी वही अभिषेक फ्लॉप फिल्म दिए जा रहे थे।
करिश्मा कपूर ने सगाई टूटने के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि करिश्मा की दूसरी शादी भी नहीं चल पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बहुत ही सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है. जिनमे, जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबू और सुहाग (1994), गोपी किशन (1994), कुली नं॰ 1 (1995) और साजन चले ससुराल और एक्शन थ्रिलर जीत (1996) जैसी फिल्में शामिल है।