Bhojpuri hot dance : अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। बिग बॉस ओटीटी स्टार इस समय अपने एक भोजपुरी गाने, झूलानिया की वजह से सुर्खियों में है। अक्षरा ( Akshara Singh) के साथ रोमांटिक नंबर म्यूजिक वीडियो में टेलीविजन अभिनेता करण खन्ना (Karan Khanna) भी नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में अभिनय करने के अलावा, अभिनेत्री ने नए गाने को अपनी आवाज भी दी है।
झुलानिया नाम के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 22 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। नए रिलीज हुए गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) करण खन्ना (Karan Khanna) के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो में नाइट सूट में अपने शानदार डांस मूव्स भी दिखाए। दोनों ने खूब हॉट पोज़ भी दिए। अक्षरा और करण ने पहली बार झुलानिया में साथ काम किया। वे भोजपुरी गाने के इस वीडियो में एक शादीशुदा कपल जोड़े की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यूट्यूब पर अब तक इस वीडियो को 51 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में अभिनेता-अभिनेत्री की जोड़ी के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री को नेटिज़न्स द्वारा काफी सराहा गया है।
इस वायरल हो रहे हिट भोजपुरी गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। जबकि इसके बोल विजय चौहान द्वारा लिखे गए हैं। झूलानिया के म्यूजिक वीडियो को निर्देशित करने का काम अविनाश नागतिलक और रवि शर्मा द्वारा किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में डांस सीन को देबो सुरेश नायर ने कोरियोग्राफ किया है।
करण खन्ना और अक्षरा सिंह की इस रोमांटिक जोड़ी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। वे पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के इंस्टाग्राम रील्स में भी नजर आ रहे हैं। झूलानिया की रिलीज से पहले, अभिनेता-जोड़ी एक साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिविटी में नज़र आए।
अक्षरा सिंह के काम के बारे में बात करे तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत रवि कृष्णन के साथ वर्ष 2010 में एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते से की। हालाँकि, वह तबाडाला, सरकार राज और सत्या जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के बाद पहचानी गई। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में रहने के बाद घर-घर में मशहूर हो गई।