Kangana Ranaut Troll at Dusshera: कल 24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दशहरा का उत्सव मनाया गया हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी ट्रेडिशनल तरीके से दशहरा को सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं दिल्ली के फेमस रामलीला मैदान में कल बड़े जोर शोर से दशहरा मनाया गया। वहीं इस बीच 50 साल के इतिहास के बाद रावण दहन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) दिल्ली पहुंच गई।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह कंगना की तारीफ हो रही हैं। जो 50 साल के इतिहास में रावण का दहन करने वाली पहली महिला बन चुकी हैं हालांकि, उनकी एक बड़ी गलती के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रही हैं।
दरअसल,बीते दिन 24 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित हुए लव कुश रामलीला मैदान में रावण दहन करने के लिए कंगना रनौत को इनवाइट किया गया था। वहीं रावण का वध करते हुए एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में वह बाण चलाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान उनका निशाना चूक जाता हैं।
वीडियो में कंगना जय श्रीराम का नाम लेते हुए बाण पकड़ती हुई नजर आ रही हैं। कंगना तीन बार तीर को फेंकने की कोशिश करती हैं, लेकिन तीनों बार निशाने से चूक जाती है। जिसके बाद कमेटी का एक सदस्य तीर चलाने में उनकी मदद करता हुआ दिख रहा है जिसके बाद रावण का दहन होता है।
अब इन वीडियोज को देखने के बाद यूजर्स कंगना रनौत को ट्रोल करने लग रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर खूब ट्वीट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ट्वीट कर लिखता है कि ‘बाण चले ना चले पर नवाबी न घटे’।
Real life kangna
बाण चले ना चले पर नवाबी न घटे#Dussehra #KanganaRanaut #LuvKushRamleela #RavanDahan #ravan #Dhanush pic.twitter.com/sXOMVD2uV1— AKSHAT JAIN (@AkshatJ12205226) October 25, 2023
इसके अलावा एक दूसरा यूजर लिखता है कि “रील लाइफ कंगना वर्सेस रियल लाइफ….कंगना दावा करती हैं कि ये टॉम क्रूज से अच्छा स्टंट करती हैं। हाहाहा…एक भी निशाना सही नहीं लगा। वैसे भी सच ही झूठ को मार सकता है। ”
https://twitter.com/BeingSumit007/status/1717002211585388841?t=F5eQZRgOB9E_Ol1RRVXKVw&s=19
वहीं एक यूजर और कमेंट कर लिखता है कि “जुबान चलाने से, तीर चलाना कितना आसान है…पहली बार शूपर्णखा को रावण का वध करते देख रहा हूं।
जुबान चलाने से, तीर चलाना कितना आसान है!🤣
पहली बार शूपर्णखा को रावण का वध करते देख रहा हूं।
फिल्मों से, नाटक से, कॉमेडी से, अब हिंदू महोत्सव पर।
क्या अंधभक्तों की धार्मिक भावना आहत नहीं हुई।#Dussehra #VijayaDashami2023 #KanganaRanaut pic.twitter.com/Odkh0oYRP4— Varun Chaudhary🇮🇳❤️ (@imvarun2023) October 25, 2023
कंगना की फिल्म ‘तेजस’ है चर्चाओं में
वहीं बात करें कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म तेजस (Tejas) की, जो 27 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में एक्ट्रेस वायुसेना पायलट तेजस गिल का रोल निभाती हुई ट्रेलर में दिख रही हैं। इस फिल्म को देखने के लिए इनके फैंस और चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।