नई दिल्ली : देश में इस समय सोशल मीडिया पर एक बात की चर्चा काफी जोरों शोर से चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या भारत सरकार इंडिया का नाम बदल रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने वाली है। जहां कुछ लोग इस बदलाव पर सहमत हुए हैं तो वहीं कुछ इस प्रस्ताव का जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस वजह से वह चर्चा का विषय बन चुकी है। गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) विवादित क्वीन के नाम से भी मशहूर है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) को अक्सर देखा गया है कि देश और दुनिया में होने वाली खबरों पर वह अपडेट रहती है और हर बार अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाती है। इस तरह से उन्होंने इस खबर पर भी अपना रिएक्शन जाहिर किया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
दरअसल अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने सोशल मीडिया वेबसाइट पूर्व ट्विटर पर अपना एक पुराना पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इंडिया नाम को खत्म करने के बारे में कहा था। वर्ष 2021 में कंगना ने कहा था कि गुलाम नाम इंडिया को खत्म कर देना चाहिए और उसकी जगह देश को भारत नाम से पहचाना जाना चाहिए।
वहीं अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘और कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं। यह बस ग्रे मैटर है। प्रिय सभी को बधाई एक गुलाम नाम से मुक्त हो गए जय भारत।’ अभिनेत्री का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।
वही काम के बारे में बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी और चंद्रमुखी 2 में भी नज़र आएँगी।