Bhojpuri news : भोजपुरी सिनेमा के कलाकार इन दिनों नेशनल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरने लगे हैं। वही इन नाम में से एक नाम भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भी है। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का नाम भी कई बार विवादों में रह चुका है। अभिनेत्री लाइमलाइट में रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। अपने अब तक के छोटे से करियर में काजल राघवानी का नाम कभी खेसारी लाल यादव तो कभी पवन सिंह के साथ जुड़ा है।
वही MMS लीक मामले में भी उनका नाम सामने आया था। वैसे तो अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी फिल्मों और खूबसूरती की वजह से काफी चर्चा में रहती है। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका नाम विवादों से भी जुड़ रहा है। काजल राघवानी का नाम अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार के साथ जोड़ा गया है। बाद में वह उनसे लड़ाई झगड़े की वजह से भी सुर्खियों में रही।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में हर फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी की जोड़ी देखने को मिलती थी। दोनों के फैंस इनकी जोड़ी पर भी जमकर प्यार लुटाते थे। लेकिन आज के समय में दोनों एक दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं। खेसारी ने काजल राघवानी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में काजल राघवानी ने कहा था कि, क्यों वह अपने पत्नी और बच्चों को छोड़कर मेरे साथ आएंगे।
इसके अलावा अभिनेत्री का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। उनके उस वीडियो में कई आपत्तिजनक सीन भी नजर आए थे। वायरल होने वाले उस वीडियो को काजल राघवानी का एमएमएस वीडियो बताया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने बाद में उसे फेक बताया था और कहां की वीडियो में नजर आने वाली लड़की वह नहीं बल्कि कोई और है।
खेसारी लाल से अलग होने के बाद इन दिनों अभिनेत्री का नाम पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ जोड़ा जा रहा है। पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। वहीं कुछ दिन पहले दोनों का एक गाना भी रिलीज हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया था। अभिनेत्री अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती है। काजल राघवानी का नाम प्रदीप पांडे चिंटू के साथ भी जोड़ा जा चुका है।