नई दिल्ली : अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी सिनेमा के तेजी से बढ़ते हुए एक स्टार हैं। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) वैसे तो एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर हैं। लेकिन इन दिनों वह अभिनय में भी हाथ आजमा रहे और तेजी से नाम कमा रहे हैं। हर कोई उनके गानों का दीवाना है। उनके गानों में लोगों को एक अजीब सी उर्जा देखने को मिलती है। अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों काफी गानों एल्बम में नजर आ रहे हैं।
अपनी गायकी में लोहा मनवाने के बाद वह अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी ( Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों का ये रोमांटिक डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस गाने को बार-बार देखना सुनना पसंद कर रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी ( Kajal Raghwani) का जो गाना वायरल हो रहा है। उस गाने का नाम है ढीला हो जाएगा पलंग का नट। यह गाना अब लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की ही फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इस गाने को अब तक 45 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू काजल राघवानी ने मुख्य किरदार निभाए है। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स श्याम देहाती ने तैयार किया है।
इस गाने में डांस कोरियोग्राफी राममूर्ति का है। गौरतलब है कि अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में राज कर रहे हैं। उनकी दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी कई फिल्मों और गानों का कि सफलता का जश्न मनाने में लगे हुए हैं और उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट आ रहे हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।